Friday, March 6, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरविवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर लगाया अतिरिक्त दहेज...

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर लगाया अतिरिक्त दहेज का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला जटियान निवासी एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवनलीाला समाप्त कर ली। मृतका की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हगांमा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसके साथ ही मृतका महिला के शव को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि विवाहिता की शादी वर्ष 2021 में जहांगीराबाद निवासी मोहल्ला जटियान के रहने वाले राहुल से हुई थी। राहुल ने बताया कि गुरुवार की दोपहर महिला ने जहर खा लिया जिससे आनन-फानन में अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि शादी के बाद से राहुल शराब के नशे में विवाहिता के साथ मारपीट करता था तथा अतिरिक्त दहेज की मांग भी पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। 30 वर्षीय संगीता सुर्खरु निवासी वेदप्रकाश की पुत्री थी।घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बताया गया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के अधिकतर लोग घर छोड़कर फरार हो गए, जबकि घर में केवल महिलाएं मौजूद थी। विवाहिता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments