बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जम्मू कश्मीर के डोडा में शहीद हुए मोनू चौधरी की अंतिम यात्रा बुलंदशहर से अलीगढ़ के लिए निकाली गई। मोनू चौधरी की अंतिम यात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, जीप व बाइक से सैकड़ो लोग शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के गानों से माहौल गूंज उठा।
आपको बता दें कि मोनू चौधरी जम्मू कश्मीर के डोडा जनपद में तैनात थे। वह एक ऑपरेशन के लिए अपने अन्य साथियों के साथ बुलेट प्रूफ ट्रक में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही बुलेटप्रूफ ट्रक भदरवाह-तंबा अंतर राज्यीय मार्ग पर पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में देश की सेवा करने वाले 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। इन जवानों में जनपद अलीगढ़ का मोनू चौधरी शामिल था। इस हादसे में मोनू चौधरी शहीद हो गया। वीर सपूत के शहादत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो उनकी आंखें नम हो गई। गांव में इस कदर मातम पसरा कि घरों में चूल्हा नहीं जला। मोनू चौधरी की खुर्जा से अलीगढ़ के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई।
शहीद जवान मोनू चौधरी की खुर्जा से अलीगढ़ के लिए निकाली गई अंतिम यात्रा
RELATED ARTICLES



