बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के जांबाज जवान नायक तिलक सिंह का पार्थिव शरीर तहसील डिबाई क्षेत्र के गांव खैरपुर पहुंचा। जहाँ उनके पार्थिव शरीर को देख सभी आँखे नम हो गई। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।
आपको बता दें कि ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद सूचना उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को तहसील डिबाई क्षेत्र के गांव खैरपुर में जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा, वहां का माहौल गमगीन हो गया। अपने वीर सपूत को अंतिम दर्शन देने के लिए गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और हर जुबान पर बस एक ही नारा गूंज रहा था— “भारत माता की जय” और “शहीद तिलक सिंह अमर रहें”। इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सेना की बटालियन से पहुंचे अधिकारियों ने भी अपने वीर साथी को नम आंखों से अंतिम सलामी दी। गांव खैरपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ नायक तिलक सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन अपने बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व भी साफ झलक रहा था।
शहीद नायक तिलक सिंह को पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
RELATED ARTICLES



