बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पूर्व शहर काजी मरहूम मौलाना ज़ैनुल आबेदीन के इंतकाल के बाद खाली हुए पद पर उनके तीसरे बेटे मौलाना ओसामा को सर्वसम्मति से नया शहर काजी चुना गया। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद बुलंदशहर में आयोजित ताजपोशी समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। धर्मगुरुओं और उलेमाओं ने मौलाना ओसामा को पगड़ी पहनाकर आधिकारिक रूप से शहर काजी की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान मस्जिद परिसर “मुबारकबाद” के नारों से गूंज उठा।
समारोह में मौजूद विभिन्न मदरसों के उलेमा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोगों ने एकजुट होकर मौलाना ओसामा के नाम पर सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि मरहूम मौलाना ज़ैनुल आबेदीन ने लंबे समय तक शहर में धार्मिक सौहार्द और मार्गदर्शन की भूमिका निभाई और अब उनके बेटे मौलाना ओसामा उसी विरासत को आगे बढ़ाएंगे। ताजपोशी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मौलाना ओसामा बने शहर काजी
RELATED ARTICLES



