Wednesday, October 15, 2025
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरमेरठ निवासी बुलंदशहर मुठभेड़ में गिरफ्तार

मेरठ निवासी बुलंदशहर मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में शातिर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिनके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
आपको बता दें कि थाना बीबीनगर पुलिस टीम खैरपुर नहर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया तो नही रुके तथा बाइक को तेजी से मोड़कर ग्राम खरकाली की ओर कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको गिरफ्तार किया गया व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जिसकी कांबिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान पुत्र फय्याज निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सिंभावली जनपद हापुड़ हाल निवासी जमना नगर थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ के रूप में हुई है। बदमाश शातिर किस्म का अपराधी हैं। अभियुक्त इरफान थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ पर पंजीकृत मुअसं-319/24 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/27/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments