बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद सिकंदराबाद के क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्री को पत्र लिखा है। सांसद ने चोला, गुलावठी और फतेहपुर मकरंदपुर हाल्ट पर एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का ठहराव चोला रेलवे स्टेशन पर और मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस का ठहराव गुलावठी रेलवे स्टेशन पर किए जाने का अनुरोध किया गया है। वहीं फतेहपुर मकरंदपुर हाल्ट पर भी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है ताकि स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। सांसद ने कहा कि इन स्टेशनों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, लेकिन ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण लोगों को दूर-दराज के स्टेशनों पर जाना पड़ता है।
सांसद महेश शर्मा ने रेलवे मंत्री को लिखा पत्र, चोला व गुलावठी स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
RELATED ARTICLES



