Thursday, July 31, 2025
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरजिम से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

जिम से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे युवक को शनिवार को बदमाशों ने गोली मारी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, युवक की दो दिन पहले किसी से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद दोनों में आपसी सुलह हो गया, लेकिन शनिवार को जिम से घर लौटते समय उसे गोली मार दी गई। पीड़ित का एक अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारीगण ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments