बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव असावर में गौशाला संचालित है। बुधवार को पशुपालन स्थाई समिति के सदस्य और सदर विधायक प्रदीप चौधरी निरीक्षण करने गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में खामियां पाई गई। गौशाला के रिकॉर्ड में 93 गोवंश दर्ज हैं, लेकिन मौके पर केवल 77 गाय ही मिली। 93 गायों के लिए मात्र 20 किलो चोकर और दो पैकेट मिनरल मिक्सर ही उपलब्ध मिला। इसके साथ ही गौशाला परिसर में 2 फीट गहरा कीचड़ मिला उस कीचड़ में पांच गाय फंसी हुई थी। एक गाय मृत अवस्था में मिली। विधायक का आरोप है कि अधिकारी गौशाला संचालन में सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। गायब हुई 16 गायों के बारे में जब केयरटेकर से बात की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
विधायक और पशुपालन स्थाई समिति के सदस्य ने किया गौशाला का निरीक्षण, 16 गाय मिली गायब व एक मृत अवस्था में
RELATED ARTICLES