बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के खुर्जा स्थित एनआरईसी डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर इन दिनों बंदरों का आतंक जारी है। कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के झुंड दिनभर मुख्य गेट पर मंडराते रहते हैं जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर छात्रों के हाथ से किताबें, बैग, जरूरी कागजात और मोबाइल फोन तक छीनकर फरार हो जाते हैं। कई बार तो स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि बंदर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में डर का माहौल है। कॉलेज प्रशासन और नगर प्रशासन से मांग की जा रही है कि तत्काल प्रभाव से बंदरों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि छात्र-छात्राएं बिना डर के कॉलेज आ-जा सकें।
एनआरईसी डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर बंदरों का आतंक, छात्र-छात्राएं दहशत में
RELATED ARTICLES



