बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर से एक मुस्लिम महिला उजमा खान ने अपनी शादी की मन्नत पूरी होने पर कांवड़ यात्रा शुरू की है। उजमा खान गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा की निवासी हैं। उन्होंने 14 फरवरी को अनूपशहर गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर अपनी आस्था की यात्रा प्रारंभ की। उनका संकल्प है कि वह गांव भोला भाईपुर स्थित गंगा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। उजमा खान का कहना है कि उनकी शादी की मन्नत पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने कांवड़ लाने का प्रण लिया था। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने वचन निभाते हुए गंगाजल उठाया और शिवभक्ति में लीन होकर यात्रा शुरू की। उनकी इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है।
मुस्लिम युवती ने कावड़ लाकर की मन्नत पूरी
RELATED ARTICLES



