Wednesday, June 25, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर सहित कई जिलों में बसेंगी नई सिटी

बुलंदशहर सहित कई जिलों में बसेंगी नई सिटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने प्रस्तावित परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अब गौतमबुद्ध नगर के बाद तीन और जिलों में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरु कर दी हैं। प्राधिकरण बुलंदशहर, मथुरा व आगरा में आगे किसानों से सीधे समझौते के आधार पर जमीन लेने जा रहा हैं। यह जमीन प्राधिकरण के मास्टर प्लान में शामिल और चिन्हित जमीन हैं।
इस जमीन पर प्राधिकरण ने अपनी कई योजनाओं का प्रारुप तैयार किया हुआ हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जमीन मिलने के साथ ही योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। यीडा का अधिसूचित क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर समेत छह जिलों के 1149 गांवों तक फैला हैं। इनमें बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा व अलीगढ़ शामिल हैं।
यीडा क्षेत्र में है बुलंदशहर के 55 गांव
शासन ने 2023 में बुलंदशहर के 55 गांवों को यीडा में शामिल करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। अब इन गांवों में कुछ गांवों की जमीन पर यमुना सिटी में सेक्टर-4ए और 5ए बसाया जाना हैं। इसी तरह मथुरा में 750 एकड़ जमीन पर राया हेरिटेज सिटी बसाई जानी हैं। वहीं, आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे न्यू आगरा सिटी की योजना हैं। वहीं यमुना प्राधिकरण ने मथुरा में मंगलवार को अपना क्षेत्रीय कार्यालय शुरु किया। इस मौके पर यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments