Monday, September 29, 2025
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरदहेज उत्पीड़न के मामले में महिला की नवविवाहिता का फंदे से लटका...

दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला की नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पति, सास व ससुर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने नवविवाहिता की हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।आपको बता दें कि बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद निवासी रामकुमार ने बताया कि चार महीने चार दिन पहले 10 मई 2025 को छपरौला के दीपक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने जिसके बाद नवविवाहित सुमन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। सुमन तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने मामले में दहेज उत्पीड़न व महिला के साथ क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज पति दीपक, सास मुनेश व ससुर ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments