Friday, February 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरशोरूम खुलवाने के नाम पर मांगे नौ लाख रुपए हड़पे

शोरूम खुलवाने के नाम पर मांगे नौ लाख रुपए हड़पे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शोरूम खुलवाने के नाम पर नौ लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बुलंदशहर नगर कोतवाली के मोहल्ला मानसरोवर सेकंड निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि हापुड़ निवासी मंजीत पुत्र रतन सिंह से उनका पुराना परिचय है। मंजीत ने जितेंद्र को झांसा दिया कि वह कचहरी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम खोलना चाहता है। उसके लिए पैसों की जरूरत है। पुराने संबंध की खातिर जितेंद्र उसकी मदद को तैयार हो गया और करीब नौ लाख रुपए उसने मनजीत को दे दिए। 2024 में केरल मार्ट के नाम से शोरूम भी खोला। उसके बाद पीड़ित जितेंद्र ने रुपए वापस आएंगे तो आरोपी ने सिर्फ 56,200 दिए बाकी के पैसे देने के लिए टाल-मटोल करता रहा और सख्ती से तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments