बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव रानीयवाला में 40 वर्षीय मजदूर ध्यान सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई कि पास में पड़ी भारी पत्थर की पटिया से सिर कुचल दिया गया।जानकारी के मुताबिक, ध्यान सिंह गुरुवार की शाम से ही लापता थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह ग्रामीणों को खेत में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
मजदूर की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, खेत में मिला शव
RELATED ARTICLES