Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबर10 फरवरी को पिपाला 33 केवी उपकेंद्र से जुड़े गांवों में 9...

10 फरवरी को पिपाला 33 केवी उपकेंद्र से जुड़े गांवों में 9 घंटे रहेगी बिजली बाधित


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पिपाला स्थित 33 केवी बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को 10 फरवरी को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले इस उपकेंद्र पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के एसडीओ कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 33/11 केवी उपकेंद्र पिपाला पर पावर परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। इस तकनीकी कार्य के चलते निर्धारित समयावधि में शटडाउन लिया जाएगा।
एसडीओ ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव और कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रखना आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments