Wednesday, February 18, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरमहाशिवरात्रि पर 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में महिला से छीनती, कान के...

महाशिवरात्रि पर 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में महिला से छीनती, कान के कुंडल नोचकर फरार बदमाश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के अंबेकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने पहुंची एक महिला के साथ बदमाशों द्वारा कान के कुंडल छीने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि घटना उस समय हुई जब मौके पर थाना पुलिस सहित करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात थे। पीड़िता ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, आहार थाना क्षेत्र स्थित अंबेकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने जलाभिषेक कर रही एक महिला को अपना निशाना बना लिया और उसके कान के कुंडल नोचकर फरार हो गए। कुंडल छीनने के दौरान महिला घायल भी हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को उपचार के लिए भेजा और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजन में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments