बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने शनिवार की रात को चोरी के एक लाख रूपए समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा शनिवार को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत अलीगढ चुंगी के पास स्थित एक मकान में चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-257/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर पुलिस ने जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार की रात चेकिंग के दौरान कैलाश कट के पास से 01 शातिर चोर को दबोचा जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी के एक लाख रूपए व एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नियाज मौहम्मद पुत्र अली शेर निवासी ग्राम अगौरा थाना खुर्जा देहात जिला बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चोरी के एक लाख रूपए समेत एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



