Sunday, March 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरफायरिंग की घटना मे वांछित एक आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग की घटना मे वांछित एक आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने शनिवार को फायरिंग की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिलाल उर्फ राइडर पुत्र अखलाक निवासी मौहल्ला काजीबाडा कस्बा व थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 18 मार्च 2026 को जुबैर निवासी मौ० काजीवाडा कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना खुर्जा नगर पर तहीर दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके घर पर आकर फायरिंग की गयी इस सम्बन्ध में प्राप्त तहीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-226/26 धारा 191(2), 191(3), 352, 308(5), 109(1), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना के क्रम में शनिवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को अगवाल कट के पास गिरफ्तार किया गया हैं तथा निशांदेही से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments