बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना गुलावठी पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित शातिर एक आरोपी को ग्राम नया बांस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो थाना गुलावठी पर पंजीकृत मुअसं- 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान भानु प्रताप पुत्र सुधीर कुमार निवासी ग्राम नया बांस थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार
0
17
RELATED ARTICLES



