बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा में रविवार की सुबह एक गाड़ी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि 45 वर्षीय हर्षवर्धन निवासी मोहल्ला जटियान जहांगीराबाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मामला रविवार की सुबह का है जब एक गाड़ी जैसे ही गांव पूठा के पास पहुंची तो उसकी दो बाइकों से भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार एक युवक हर्षवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाड़ी व बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
RELATED ARTICLES



