बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों पर दर्ज 60 निर्णीत अभियोगों में बरामद कुल 109.32 किलोग्राम अवैध डोडा और अन्य मादक पदार्थों का शुक्रवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में सुरक्षित विनिष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जोखाबाद स्थित मिल्क फैक्ट्री में निर्धारित मानकों और कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी की गई। पूरे अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही, ताकि नष्ट किए जाने वाले मादक पदार्थों का पूरी पारदर्शिता के साथ निपटान हो सके।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए भी प्रयास तेज किए गए हैं।
60 मुकदमों में बरामद 109.32 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट
RELATED ARTICLES



