बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में दबंगों ने दिनदहाड़े एक स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ दबंग किस तरह स्कूल के भीतर घुसकर शिक्षकों और स्टाफ को धमकाते हुए मारपीट कर रहे हैं, घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहासू: स्कूल में घुसकर शिक्षकों व कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



