Saturday, July 19, 2025
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबर12 फिट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप

12 फिट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप


बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव ढकपुरा में मंगलवार को एक विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मश्क्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सावन के पवित्र माह में गांव ढकपुरा में मंगलवार को एक प्राचीन शिव मंदिर में पाइथन प्रजापति का विशाल अजगर मिला। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालुओं ने पीले रंग के चकत्तेदार अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सिंह मौके पर पहुंचे और करीब 12 फीट 80 किलोग्राम वजनी अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments