बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव रामबांस पंचगाई निवासी अजय कुमार ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद अजय कुमार का चयन द पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया की टीम में हुआ है। वह आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरे पर श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान पर उतरेंगे।
अजय कुमार पुत्र धर्म सिंह ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने एनआरईसी कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की और पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को जिंदा रखा। शारीरिक चुनौती को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि उसे अपनी ताकत में बदल दिया। रविवार दोपहर जैसे ही उनके चयन की जानकारी सामने आई तो परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने अजय को बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पैरा क्रिकेटर अजय कुमार का “द पैरा क्रिकेटर क्लब ऑफ इंडिया” में हुआ चयन
RELATED ARTICLES



