बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जिला सत्र न्यायाधीश केंपस बुलंदशहर लिखी पार्किंग रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वर्ष 2025-26 कि यह पर्ची बताई जा रही है। पार्किंग की पर्ची में लिखा है कि शाम पांच बजे के बाद जुर्माना डबल दिया जाएगा। पर्ची खो जाने पर जुर्माना डबल लिया जाएगा और वाहन जमानत पर ही मिलेगा। हेलमेट और अंदर के सामान की कोई गारंटी नहीं होगी। बंदरों के द्वारा किए गए नुकसान के लिए पार्किंग ठेकेदार इसका जिम्मेदार नहीं होगा। इस पर्ची को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों ने सोशल मीडिया पर दी हैं। आप ही सोचिए कि यदि किसी व्यक्ति को न्यायालय में थोड़ी देरी हो जाए तो उसे पांच बजे के बाद डबल जुर्माना लिया जाएगा। ठेकेदार लाख रुपए में ठेका लेने की बात को बार-बार दोहराता है। तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
शाम 5:00 बजे के बाद देना होगा डबल जुर्माना लिखी पार्किंग पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल
RELATED ARTICLES



