बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का जलाभिषेक किया। पंडित आरडी शर्मा ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। जहांगीराबाद स्थित परशुराम धाम के पंडित रामजीलाल मंदिर में भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक किया गया। इस अवसर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया। बता दें कि परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है पौराणिक कथाओं के अनुसार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महर्षि जमदग्गि और माता रेणुका के घर में परशुराम जी का जन्म हुआ था। इस मौके पर अजय कौशिक, हेमंत कौशिक, आदेश शर्मा, अमित पहलवान समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
RELATED ARTICLES