बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं सरल बनाने के उद्देश्य से 7 फरवरी यानी शनिवार को भी प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र खुला रहेगा। शनिवार को भी नियमित रूप से पासपोर्ट से जुड़े सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को समय पर पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पासपोर्ट बनवाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अप्वाइंटमेंट मिलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ सभी डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र भी शनिवार को खुले रहेंगे। इससे नौकरी, विदेश यात्रा, पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
शनिवार को भी खुला रहेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
RELATED ARTICLES



