Monday, June 23, 2025
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरमां संतोषी हॉस्पिटल के बेसमेंट में हो रहा अवैध रूप से मरीजों...

मां संतोषी हॉस्पिटल के बेसमेंट में हो रहा अवैध रूप से मरीजों का इलाज, सोए हुए है अधिकारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मां संतोषी हॉस्पिटल संचालित है। हॉस्पिटल का निर्माण कार्य हो रहा है। मां संतोषी हॉस्पिटल की पहली मंजिल बेसमेंट में बनी हुई है जिसमें कई बेड लगे हुए नजर आ रहे हैं और मरीज का इलाज नियमों के विपरीत चल रहा है। बता दें कि दिल्ली के राजेंद्र नगर में बेसमेंट में अवैध रूप से बने कोचिंग सेंटर के बाद पूरे देश में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही हो रही है। बेसमेंट पार्किंग के लिए अधिकृत है, लेकिन कुछ लोग हॉस्पिटल की बेसमेंट में अवैध रूप से निर्माण कर मरीज का इलाज धड़ल्ले से कर रहे है। अधिकारी है कि लापरवाही भरा रवैया छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं मां संतोषी हॉस्पिटल में शनिवार को एक्सपायरी दवा मिलने की शिकायत मिली थी जिसके बाद सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिर्फ फार्मेसी पर सील की कार्यवाही की। टीम ने बेसमेंट में नियमों के विपरीत हो रहे मरीजों के इलाज पर कोई ध्यान क्यों नहीं दिया? इतनी बड़ी लापरवाही से अधिकारियों ने अनदेखा कर अपना मुंह फेर लिया है। इसकी जांच होनी चाहिए। मामले में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। अधिकारियों की सह से निर्माणाधीन मां संतोषी हॉस्पिटल में बेसमेंट का निर्माण और मरीज का इलाज हो रहा है। अधिकारी है कि मुंह फेर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मां संतोषी हॉस्पिटल में बने इस बेसमेंट से भविष्य में अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments