Wednesday, February 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना खुर्जा नगर परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार अत्री ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारी प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, प्रेम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडेय ने कहा कि रमजान और होली दोनों ही पर्व आपसी मेलजोल का संदेश देते हैं। इन पर्वों को शांति और उल्लास के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार अत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments