बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर जिले के थाना पहासू की कस्बा चौकी परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शिकारपुर व क्षेत्राधिकारी शिकारपुर द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी से अपील की गई कि वे त्यौहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक का उद्देश्य ईद के पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाना सुनिश्चित करना रहा।
थाना पहासू कस्बा चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन
RELATED ARTICLES



