Thursday, April 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरचार पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म, इधर-उधर भटक रहे लोग

चार पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म, इधर-उधर भटक रहे लोग


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अचानक पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार शाम से अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र सहित चार पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया, जिससे लोगों को लंबी दूरी तय कर पेट्रोल-डीजल लेना पड़ा। गुरुवार तक भी हालात सामान्य नहीं हो सके, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग पेट्रोल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप भटकते नजर आए।
आपको बता दें कि पेट्रोल पंप संचालक विजय ने बताया कि पेट्रो कंपनी को भुगतान कर दिया गया है और देर रात तक आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य है। जांच में सामने आया कि जिन चार पंपों पर ईंधन खत्म हुआ, वहां समय पर कंपनी को भुगतान नहीं किया गया था, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments