Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरपांच पशु चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच पशु चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने शुक्रवार को पांच शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि वे रात के समय बरामद मोटरसाइ‌किल से रैकी करते थे तथा पशु चोरी कर उन्हें गांव से पैदल बाहर ले जाते थे। तत्पश्चात गांव के बाहर पहले से खड़ी पिकअप वाहन में लादकर ले जाते थे तथा चोरी किए गए पशुओं को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 29 अक्टूबर 2025 की रात में थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर कला से भैस चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना डिबाई पर मुअसं-739/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 14 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हीरापुर कला से भैस चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना डिबाई पर मुअसं – 71/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह थाना डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर ग्राम दौलपतपुर खुर्द से पशु चोरी करने वाले पांच आरोपियों को चोरी की दो भैंस, अवैध असलहा कारतूस आदि सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तालिब पुत्र रशीद खान निवासी ग्राम शेरपुर बांगर थाना अनूपशहर बुलन्दशहर, संदीप पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम बक्सरा थाना अनूपशहर, ब्रजेश उर्फ बंटी पुत्र प्रसाद निवासी मौ० पंच विहार कौलानी थाना क्वार्सी जिला अलीगढ, अंकित पुत्र रामकिशोर निवासी मौ० होली चौक थाना क्वार्सी जिला अलीगढ तथा जवर शेर उर्फ गंगू पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी शेरपुर बांगर थाना अनूपशहर जिला बुलनदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments