बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने रविवार को विभिन्न वादों में चल रहे दस वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में आठ पुरुष व दो महिलाएं है। इन सभी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।