बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करने और छत पर चढ़कर तमंचा दिखाकर दबंगई दिखाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं तथा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि गांव प्याना खुर्द निवासी किशोरियों से आरोपियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया था जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद युवक आग बबूला हो गया। इसके बाद युवक छत पर चढ़ा और परिजनों को तमँचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खुलेआम तमँचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने से पीड़ित परिवार इस समय भय के माहौल में जीने को मजबूर है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
छत पर चढ़कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



