बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर में दो आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट की जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
आपको बता दें कि पीड़ित मोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम अपने घर पर बैठा था तभी दोनों युवक वहां आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार किया और उनका चालान कर दिया है।
पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चालान
RELATED ARTICLES



