बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती करते हुए यातायात पुलिस एवं सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न एवं हूटर लगाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को रोका जिनमें तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे थे या अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न व हूटर का प्रयोग किया जा रहा था। अभियान के दौरान कई वाहनों से मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान
RELATED ARTICLES



