बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): होली पर्व पर जनपद बुलंदशहर पुलिस ने हुडदंगियों को अच्छा-खासा सबक सीखने की ठानी है। हुड़दंग करने वालों को जेल तक जाना पड़ सकता है। असामाजिक तत्वों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस नजर गड़ाए हुए हैं। सोमवार को जनपद बुलंदशहर के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र का भ्रमण किया।
जनपद की डीएम श्रुति व दिनेश कुमार सिंह ने गांव पचौता में होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर चेतावनी दी कि यदि किसी ने खल्ल डालने का प्रयास किया तो हरकत बाज की खैर नहीं है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूरी तरह एक्टिव है, जो पुलिस वह प्रशासन को पल-पल की अपडेट दे रहा है।
दुल्हैंडी पर बाइकों पर सवार होकर झुंड के रूप में सड़कों पर हुड़दंग करने तथा आवाजकसी करने वाले भी पुलिस के टारगेट पर हैं और ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों के वाहन सीज किए जाएंगे और अर्थदंड वसूला जाएगा।
होली पर गुंडों को पुलिस ने सबक सिखाने की ठानी
RELATED ARTICLES



