बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस की गुरुवार की रात हत्या की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश द्वारा 04 मार्च 2026 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर 04 मार्च 2026 को मु0अ0सं0-214/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
आपको बता दें कि सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सिकंदराबाद पुलिस टीम संतपुरा बम्बें पर गुरुवार की रात संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 01 संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर सिरोधन की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो रिटौली की तरफ कच्चे रास्ते पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा एक फर्जी प्लेट की चोरी की बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम जौली थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
हत्या की घटना में फरार चल रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



