Saturday, February 14, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरशातिर गौकश बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

शातिर गौकश बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में रात्रि को थाना खुर्जा नगर पुलिस की ग्राम झमका के पास नहर रजवाहे पर चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका जिससे वह नहीं रुका तथा बगरई नहर पटरी की ओर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान फरमान पुत्र पप्पू उर्फ नोशाद निवासी मौहल्ला कबूतर वाली पैठ कस्बा व थाना खुजा नगर बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं।
बताया गया है कि बदमाश शातिर किस्म का गौकश अपराधी है जिसने 24.01.2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित की थी, जिसके सम्बंध में थाना खुर्जा नगर पुलिस कार्रवाई कर रही थी वहीं शुक्रवार की रात पुलिस ने चैकिंग के दौरान गौकश से मुठभेड़ हो गई और मुठभेड़ में घायल गौकश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी फरमान पुत्र पप्पू उर्फ नोशाद निवासी मौहल्ला कबूतर वाली पैठ कस्बा व थाना खुर्जा नगर बुलन्दशहर है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण 01 छुरी, रस्सी, सिरिंज बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments