Thursday, February 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपुलिस ने चलाया जिले में चेकिंग अभियान

पुलिस ने चलाया जिले में चेकिंग अभियान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बुधवार की रात जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की। एसएसपी के निर्देश पर अभियान में थाना, चौकी, डायल 112, ट्रैफिक पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में वाहनों की तलाशी ली और लोगों की पहचान सत्यापित की। अभियान के दौरान कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। बिना नंबर प्लेट, बेतरतीब ढंग से पार्किंग करने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की खास नजर रही। देर रात तक चले इस अभियान के चलते जनपद में पुलिस की सक्रियता का असर साफ दिखाई दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments