बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के बागरिसाला में स्थित ओयो होटल गैलेक्सी पर शुक्रवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारा। छापामार कार्यवाही के दौरान होटल में एक लड़का-लड़की के प्रवेश करने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कर ओयो होटल को सीज कर दिया है।
आपको बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में एक लड़का-लड़की आए है जिसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की तलाशी ली। होटल में लड़का-लड़की मिले जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। यह ओयो होटल कई आवश्यक मानकों और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित नहीं किया जा रहा था। दस्तावेजों व प्रबंधन संबंधी खामियां सामने आने पर अधिकारियों ने होटल को मौके पर ही सीज कर दिया। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है।
‘ओयो होटल गैलेक्सी ’ पर पुलिस का छापा, नियम विरुद्ध संचालन मिलने पर होटल सीज
RELATED ARTICLES



