बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के पुलिस ने अथक परिश्रम करते हुए ऑनलाइन ठगी के करीब 1.91 लाख रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। ठगी के रुपए वापस पाकर पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।
आपको बता दें कि थाना खानपुर के रहने वाले पीड़ित शगुन ने 17 अप्रैल 2025 को थाने में शिकायत दी कि उसके साथ फोन में ऐप डाउनलोड कराकर पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गई थी। थाना खानपुर साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीड़ित के खाते में करीब 1.91 लाख रूपए वापस कराए। रुपए वापस पाकर आवेदक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
ऑनलाइन ठगी के करीब 1.91 लाख रूपए पुलिस ने कराए वापस
RELATED ARTICLES



