बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग लडके को सकुशल बरामद किया है। गुमशुदा नाबालिग लडके को पाकर परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने थाना डिबाई पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।
आपको बता दें कि नाबालिग लड़का गुरुवार को अपने परिजनों को बिना बताये कहीं चला गया था जिसके सम्बन्ध में थाना डिबाई पर मुअसं0-16/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में की जा रही ठोस और प्रभावी कार्यवाही के क्रम में एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को थाना डिबाई पर नियुक्त मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा थाना डिबाई पर पंजीकृत मुअसं0-16/2026 धारा 137(2) बीएनएस में गुमशदा नाबालिग लड़के को सकुशल बरामद किया गया।
गुमशुदा नाबालिग लडके को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
RELATED ARTICLES



