Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहापुड़- बुलंदशहर सहित 8 जिलों में उद्योगों पर प्रदुषण निगरानी

हापुड़- बुलंदशहर सहित 8 जिलों में उद्योगों पर प्रदुषण निगरानी


वेस्टर्न यूपी के आठ जनपदों के उद्योगों में प्रदुषण की आन लाईन निगरानी की जाएगी। यूपी की 650 से अधिक औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुंए और गैस की नियमित निगरानी की जाएगी। देखा जाएगा कि इन इकाइयों से कितना प्रदूषण हो रहा है।
यह इंडस्ट्री यूपी के उन आठ जिलों की हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हैं। इनमें से करीब दो दर्जन इकाइयों ने यह सिस्टम लगवा भी लिया है। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एनसीआर क्षेत्र में भारी प्रदूषण को देखते हुए सभी इकाइयों को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए थे। यूं तो प्रदूषण की मार राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न इलाके झेल रहे हैं, मगर बीते कुछ समय से सबसे बुरा हाल एनसीआर में शामिल जिलों का है। एनसीआर में यूपी के आठ जिले शामिल हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और शामली जनपद शामिल हैं। इनमें सड़कों पर छिड़काव, प्रदूषणकारी वाहनों पर प्रतिबंध, खराब सड़कों की मरम्मत सहित कई उपाय शामिल हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments