बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में गुरुवार को बिजली उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। ऊर्जा निगम द्वारा विद्युत लाइन स्थानांतरण का कार्य किए जाने के कारण पॉटरी सेंटर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि गुरुवार को सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और तारों को पीछे शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए पॉटरी सेंटर उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। शटडाउन के दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
खुर्जा में आज बिजली गुल, पॉटरी सेंटर उपकेंद्र पर 4 घंटे का शटडाउन
RELATED ARTICLES



