Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरप्रखर पांडेय बने नगर के नए सीओ, डिबाई की कमान मधुप सिंह...

प्रखर पांडेय बने नगर के नए सीओ, डिबाई की कमान मधुप सिंह को


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस प्रशासन में अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है। आईपीएस अधिकारी ऋजुल के लखनऊ स्थानांतरण के बाद नगर क्षेत्र (सिटी सर्किल) की जिम्मेदारी प्रखर पांडेय को सौंपी गई है। वहीं, डिबाई सर्किल की कमान अब सीओ मधुप सिंह संभालेंगे। इस बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रखर पांडेय को नगर सीओ बनाए जाने के साथ ही शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अपराध नियंत्रण की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अनुभवी अधिकारी मधुप सिंह डिबाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि सीओ प्रखर पांडेय और सीओ मधुप सिंह दोनों को ही हाल ही में कुम्भ मेले के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी और सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। कुम्भ में दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और अनुशासन की जमकर सराहना हुई थी। पुलिस विभाग के इस फेरबदल से जिले में बेहतर पुलिसिंग और आमजन को त्वरित न्याय व सुरक्षा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments