बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी नगर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। सिकंदराबाद के बाजार माधोदास निवासी गुलशन ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि गुलशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दूसरी शादी 24 नवंबर 2024 को गांव चिडावक निवासी रुस्तम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हैं, इसके बावजूद ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। मजबूरन उन्हें मायके में शरण लेनी पड़ी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिला को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



