Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबररेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 45 यात्री बिना टिकट मिले लगा 14,795...

रेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 45 यात्री बिना टिकट मिले लगा 14,795 रूपए का जुर्माना वसूला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): रेल यात्रियों की सुविधा और अनुशासन कायम रखने के लिए प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य निरीक्षक के नेतृत्व में बुलंदशहर जिले के खुर्जा जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 45 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, वहीं एक यात्री अनियमित यात्रा और 12 यात्रियों द्वारा ट्रेन में गंदगी फैलाने के मामलों में कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर रेल प्रशासन ने 14,795 रूपए का जुर्माना वसूला।
आपको बता दें कि रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे बिना टिकट यात्रा करने और गंदगी फैलाने से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेल प्रशासन का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ माहौल मिल सके।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments