जनपद बुलंदशहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रामघाट में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
रामघाट: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस ने की ड्रोन कैमरों से निगरानी
RELATED ARTICLES



