Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसों में कमी

बुलंदशहर-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसों में कमी


बुलंदशहर जययात्रा: राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) योजना के दूसरे चरण में 55 जिलों के 245 संवेदनशील थानों को शामिल किया गया है। नागरिक व यातायात पुलिस मिलकर इन थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले स्थलों को चिन्हित करेंगी। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना होने पर पीड़ितों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए शनिवार को पुलिस मुख्यालय में यातायात निदेशालय और फरीदाबाद स्थित इंस्टीट्यूट आफ रोड ट्रैफिक एजूकेशन के सहयोग से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ के मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि योजना के पहले चरण में अलीगढ़-बुलंदशहर, कानपुर-हमीरपुर और लखनऊ-सीतापुर मार्गों पर अभियान चलाकर मात्र दो महीना में दुर्घटनाओं में 30 से 58 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments